समय बदला, रफ्तार नहीं, बालुरघाट इंटरसिटी पहले ही दिन हुई लेट, घंटों परेशान रहे यात्री

Bihar Train News: (गाड़ी नंबर- 15464) हल्दीबाड़ी–बालुरघाट इंटरसिटी का नया टाइम टेबल जारी किया गया था. यह ट्रेन पहले ही दिन देरी से चली. कई स्टेशनों पर 15 से 45 मिनट तक ट्रेन लेट रही, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी.

Bihar Train News: किशनगंज जिले में रेलवे की ओर से लागू किए गए नए समय-निर्धारण के बावजूद (गाड़ी नंबर- 15464) हल्दीबाड़ी–बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस आज (सोमवार) को पहले ही दिन देरी से चलती नजर आई. इससे इस रूट पर रोज यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

कितनी देर लेट रही ट्रेन?

जानकारी के अनुसार, ट्रेन सुबह हल्दीबाड़ी से समय पर रवाना हुई, लेकिन आगे बढ़ते हुए कई स्टेशनों पर धीरे-धीरे लेट होती चली गई. जलपाईगुड़ी, बेलाकोबा और न्यू जलपाईगुड़ी जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन 15 से 45 मिनट तक देर रही. इसके बाद सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा और नक्सलबाड़ी में भी देरी बनी रही. ठाकुरगंज पहुंचते-पहुंचते ट्रेन करीब 40 मिनट लेट हो चुकी थी और किशनगंज पहुंचने तक भी यही स्थिति बनी रही.

समय बदलने के बाद पहले ही दिन यात्रियों को हुई परेशानी

इंटरसिटी ट्रेन होने के कारण इस रूट पर बड़ी संख्या में यात्रियों, शिक्षक और कर्मचारी निर्भर रहते हैं. समय में बदलाव के बाद उम्मीद थी कि ट्रेन समय पर चलेगी, लेकिन पहले ही दिन देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई.

क्या कहना है स्थानीय यात्रियों का?

स्थानीय यात्रियों का कहना है कि केवल टाइम टेबल बदलने से समस्या का समाधान नहीं होगा. ट्रेन संचालन व्यवस्था में सुधार जरूरी है. लगातार देरी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

Also Read: गुरुग्राम से दरभंगा आ रही बस में लगी आग, खिड़की तोड़कर कूदने लगे यात्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >