Bihar: बंगाल और किशनगंज पुलिस की गिरफ्त से भीड़ ने मेहंदी हसन को छुड़ाया, इस मामले में है आरोपी

Bihar: बिहार के किशनगंज में बंगाल और किशनगंज पुलिस जब एक आरोपी को पकड़ने गई तब भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और उसे छुड़ाकर ले गए.

Bihar: किशनगंज के हलीम चौक के पास बंगाल के मालदा इंग्लिश बाजार थाना की पुलिस एक मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी. बंगाल पुलिस ने टाउन थाना पुलिस की मदद से हलीम चौक के निकट एक आरोपी को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया था. लेकिन पुलिस को वहां भारी विरोध का सामना करना पड़ा और उस आरोपी को पकड़े बिना वापस लौटना पड़ा. हालांकि पुलिस ने आरोपी की बुलेट को जब्त कर थाना ले आयी. दरअसल शनिवार को बंगाल पुलिस सुबह सदर थाना पुलिस के साथ हलीम चौक पहुंची. बंगाल पुलिस को मेहंदी हसन नामक व्यक्ति की तलाश थी. पुलिस ने हलीम चौक के निकट आरोपी की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया. लेकिन देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे.

बंगाल पुलिस के अधिकारी ने क्या बताया

कुछ लोगों के उकसावे पर भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और आरोपित को छुड़ाकर भगा दिया. नतीजतन पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा. इधर बंगाल के इंग्लिश बाजार की पुलिस के द्वारा सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी थी. बंगाल पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने बंगाल के साथ-साथ बिहार के कई जिलों में अपना सशक्त नेटवर्क बना लिया है. किशनगंज के आसपास संचालित फर्जी लॉटरी के टिकट की छपाई कर प्रतिदिन छोटी-छोटी खेप में बंगाल के साथ-साथ बिहार में भेजता है. भोले-भाले लोग जल्द अमीर बनने की चक्कर में नकली लॉटरी की टिकट खरीद कर अपने खून पसीने की गाढ़ी कमाई को बर्बाद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द इनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया जाऐगा.

क्या था मामला

मिली जानकारी के अनुसार बंगाल के मालदा की इंग्लिश बाजार थाना की पुलिस ने विगत दिनों फर्जी लॉटरी टिकट के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले के अनुसंधान के दौरान किशनगंज निवासी सरगना मेहंदी हसन के नाम का खुलासा हुआ था. नतीजतन सरगना की गिरफ्तारी के लिए बंगाल पुलिस किशनगंज पहुंची. बंगाल पुलिस के पदाधिकारी की लिखित शिकायत पर टाउन थाना में केस दर्ज किया जा रहा है. जांचोपरांत दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

एसडीपीओ क्या बोले

एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि एक मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए बंगाल पुलिस किशनगंज पहुंची थी. जिन लोगों ने आरोपित को बचाने का प्रयास किया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया उनकी पहचान की जा रही है. सभी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: यहां है बिहार-झारखंड का ‘वृंदावन’, श्रद्धालुओं की है अटूट आस्था, कई देशों से पहुंचते हैं लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >