Bihar News: किशनगंज में बच्चों से भरी स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में कई बच्चों को आई चोट

Bihar Accident News: बिहार के किशनगंज में पोठिया के बागमारा गेट के पास स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. इस हादसे में कई बच्चों को चोट आई है. स्थानीय लोग बच्चों को रेस्क्यू कराने में जुटे हैं.

Bihar Accident News: बिहार के किशनगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बच्चों से भरी एक स्कूली बस पलट गई है. बता दें कि यह घटना पोठिया के बागमारा गेट के पास की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक यह स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई है. इस हादसे में कई बच्चों को चोट आई है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है, जो बच्चों को रेस्क्यू कराने में जुटे हुए हैं.

Also Read: समस्तीपुर में तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने 6 स्कूली बच्चियों को रौंदा, दो की मौत, तीन की स्थिति गंभीर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >