शहर के कई स्थानों पर जाम लगने से लोगों को परेशानी

शहर में जाम की समस्या से राहगीरों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

किशनगंज शहर में जाम की समस्या से राहगीरों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. शहर के सौदागर पट्टी, चूड़ी पट्टी, पश्चिम पल्ली में जाम की समस्या से शहरवासी मिनटों का सफर घंटों में तय करते दिखे. चूड़ीपट्टी पुल पर अतिक्रमण की वजह से जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है. बता दे कि रोज शहर के अधिकांश हिस्सों में जाम लग रहा है. इसमें चाहे ई रिक्शा व निजी वाहन का अहम भूमिका है. सबसे ज्यादा जाम शहर के कैलटैक्स चौक और सौदागर पट्टी, चूड़ी पट्टी सड़क पर लगता है. इसके अलावा शहर के फल चौक, गुदरी बाजार, चांदनी चौक, नेमचंद्र रोड, सौदागर पट्टी रोड, चूड़ी पट्टी, पश्चिम पाली में भीषण जाम की समस्या बनी रहती है जो चंद ट्रैफिक कर्मियों के भरोसे है. शहर में कई स्थानों पर वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया गया है लेकिन इसका भी फायदा होता नहीं दिख रहा है. शहर के सौदागर पट्टी, मुख्य बाजार, चूड़ीपट्टी में राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे. स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि प्रशासन मामले में संज्ञान लेते हुए जल्द ही समस्या के निदान हेतु कोई ठोस पहल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह समस्या अब विकराल रूप धारण कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >