ट्रेन की चपेट में आने से असम के व्यक्ति की मौत

रमजान नदी पर बने रेलवे पुल के समीप ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. 88/2-3 के बीच अप लाइन पर उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया.

किशनगंज. रमजान नदी पर बने रेलवे पुल के समीप ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गयी. 88/2-3 के बीच अप लाइन पर उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची टाउन थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां तलाशी के दौरान मृतक के पास से पहचान पत्र बरामद किया गया. इस आधार पर मृतक की पहचान असम के लखीमपुर जिला स्थित रामपुर निवासी धुलेन्द्र सैकिया के रूप में की गयी. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सफर करने के दौरान चलती ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >