पौआखाली के नये थानाध्यक्ष बने अंकित कुमार

पौआखाली के नये थानाध्यक्ष बने अंकित कुमार

पौआखाली पौआखाली थाने के नये थानेदार अंकित सिंह ने अपना पदभार मंगलवार को ग्रहण कर लिया है. पुलिस अवर निरीक्षक अंकित सिंह को निवर्तमान थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्र ने पौआखाली थानाध्यक्ष का पदभार सौप दिया है. पहली बार बतौर नए थानाध्यक्ष की भूमिका में अंकित सिंह की पहली प्राथमिकता थानाक्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने की होगी. थानाक्षेत्र में अपराध करने वालों की थाने में परेड भी कराई जाएगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि किशनगंज टाउन थाने में पदस्थापित रहते हुए अपराध की रोकथाम और अपराधियों की पहचान करने जैसे कार्य के अनुभव है. कहा कि थाने में फरियादियों को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >