एआइएमआइएम का पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन

सुन्नी मरकजी जामे मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद पहलगाम में हुए कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ एआइएमआइएम के सीमांचल युवा संगठन के प्रभारी गुलाम हसनैन की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया

ठाकुरगंज. एआइएमआइएम चीफ असदुद्दीन औवेसी के आह्रवान पर शुक्रवार को सुन्नी मरकजी जामे मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद पहलगाम में हुए कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ एआइएमआइएम के सीमांचल युवा संगठन के प्रभारी गुलाम हसनैन की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने बायें हाथ में काली पट्टी बांधकर और पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की. इस दौरान गुलाम हसनैन ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तानी आतंकियों ने बेगुनाह सैलानियों पर हमला किया और 26 लोगों की जान ली. यह एक बेहद दुखद घटना है. हम सरकार से मांग करते हैं कि इस कायरता का बदला लिया जाये, ताकि मृतकों की आत्मा को शांति मिले और देश के नागरिकों को सुरक्षा का अहसास हो. इस दौरान, खतीबे इमाम मौलाना जहूरुल इस्लाम ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं देश को झकझोर देती हैं. उन्होंने हुकूमत से अपील की कि ऐसे जालिमों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >