अवैध बालू खनन के विरूद्ध कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

अवैध बालू खनन के विरूद्ध कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के बेलवा में शनिवार को अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. टेंगरमारी इलाके में ढोक नदी के किनारे चल रहे अवैध बालू खनन पर छापेमारी कर वाहन को जब्त किया गया. इस कार्रवाई से अवैध बालू और मिट्टी के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. लगातार मिल रही शिकायतों और गुप्त सूचना के आधार पर यह संयुक्त छापेमारी अभियान एसडीएम अनिकेत कुमार और एसडीपीओ वन खुसरू सिराज के नेतृत्व में चलाया गया. अवैध बालू खनन की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और नदी किनारे अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे एक ट्रैक्टर को मौके पर जप्त किया गया. हालांकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहे. वहीं दो नाव को भी ध्वस्त किया गया.वहीं खड़खड़ी में पांच नाव को ध्वस्त किया गया. जब्त ट्रैक्टर को सदर थाना लाया जा रहा है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. एसडीएम व एसडीपीओ वन ने मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी दी. एसडीएम अनिकेत कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना वैध अनुमति के बालू या मिट्टी का खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी तटों को भी गंभीर क्षति पहुंचती है. अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने कहा कि खनन माफियाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >