महाशिवरात्रि पर पौआखाली में निकलेगी भव्य शिव बारात

महाशिवरात्रि पर पौआखाली में निकलेगी भव्य शिव बारात

फुलबाड़ी मिलन मंदिर से कुम्हियां शिवमंदिर तक सजेगी झांकी, तैयारी शुरू

पौआखाली. महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर पौआखाली नगर में उत्साह का माहौल अभी से दिखने लगा है. फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि रविवार संध्या को नगर के फुलबाड़ी मिलन मंदिर प्रांगण से हर वर्ष की भांति इस बार भी विशाल व भव्य शिव बारात झांकी निकालने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

छह किलोमीटर का होगा सफर

भक्ति व उल्लास का संगम लिए यह शोभायात्रा फुलबाड़ी मिलन मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य पथ से गुजरते हुए करीब छह किलोमीटर दूर पड़ोसी प्रखंड दिघलबैंक के कुम्हियां शिवमंदिर तक जाएगी. आयोजन समिति के अनुसार, इस बार भी झांकी में भगवान शिव, माता पार्वती और नंदी महाराज की भव्य प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी. पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, नगाड़े व शंखध्वनि के बीच श्रद्धालु झूमते-गाते शिव भक्ति के रंग में सराबोर नजर आएंगे.

सुरक्षा व सौहार्द पर विशेष जोर

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन, आयोजन कमेटी, जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. आयोजन समिति के सदस्य बाबुल सिन्हा, विपुल देवनाथ, चंदन देवनाथ, बप्पा देवनाथ, मुन्ना देवनाथ व छवि मल्लिक ने बताया कि यह आयोजन आस्था व एकता का प्रतीक है. उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस उत्सव में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है. पूरे यात्रा मार्ग में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमयी बना रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >