श्याम के भजनों पर झूमे भक्त

उल्लास . श्याम प्रभू खाटू का पांचवां संकीर्तन महोत्सव मनाया गया कार्यक्रम में दूर दूर से पहुंचे भक्तों के बीच श्याम भक्ति की रसधारा ऐसी बही की पूरा प्रांगण जय श्री श्याम के जयकारे से गूंजता रहा. इस दौरान बाबा के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. ठाकुरगंज : उस बांसुरी वाले की, […]

उल्लास . श्याम प्रभू खाटू का पांचवां संकीर्तन महोत्सव मनाया गया

कार्यक्रम में दूर दूर से पहुंचे भक्तों के बीच श्याम भक्ति की रसधारा ऐसी बही की पूरा प्रांगण जय श्री श्याम के जयकारे से गूंजता रहा. इस दौरान बाबा के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था.
ठाकुरगंज : उस बांसुरी वाले की, नीले घोड़े वाले की गोदी में सो जाऊं, मेरा जी करता है श्याम के भजनों में खो जाऊं !! देखी दुनिया दीवानी, ये मतलब की मस्तानी, बिन मतलब रुख न जोड़े, यहां नित -नित नयी कहानी, किस-किस को छोडू बाबा, किस-किस को छोडूं बाबा, किस-किस को अपनाऊं, मेरा जी करता है श्याम के भजनों में खो जाऊं के बोल के बीच रविवार को ठाकुरगंज श्याम मय हो गया. मौका था श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के पांचवा ‘श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव’ का.
ठाकुरगंज नारायणी मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में दूर दूर से पहुंचे भक्तों के बीच श्याम भक्ति की रसधारा ऐसी बही की पूरा प्रांगण जय श्री श्याम के जयकारे से गूंजता रहा. इस दौरान बाबा के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मखमली रुई से सजा बाबा का दरबार अनुपम सौंदर्य प्रस्तुत करता दिखा. अखंड ज्योति का दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची थी. वही भक्ति संगीत के बड़े नाम संजू शर्मा, बाबूलाल शर्मा, गुलशन शर्मा, श्रुति शर्मा अपने भजनों से भक्तो को मोह रहे थे. इस दौरान किशनगंज, इस्लामपुर, कटिहार, दालखोला सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, भद्रपुर, विराटनगर, अररिया, सोनापुर आदि जगहों से श्याम भक्त इस दौरान पहुंचे. वही कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रकाश केजड़ीवाल, अभिषेक गाड़ोदिया, मंजीत अग्रवाल, राजा सिंह, अप्पू केजड़ीवाल, रोक्की अग्रवाल,सुमित्रो घोष,कौशल अग्रवाल, मनीष गाड़ोदिया, कमलेश केजड़ीवाल, आशीष केजड़ीवाल,यश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,महावीर शर्मा, अंकित अग्रवाल, अभिषेक, देवकी अग्रवाल, त्रिलोक अग्रवाल, राधेश्याम गाड़ोदिया आदि सक्रीय थे. इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ सक्रिय दिखे. अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.
कौन हैं खाटू वाले श्याम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री खाटू श्याम जी कलियुग में कृष्ण के अवतार हैं, जिन्होंने श्री कृष्ण से वरदान प्राप्त किया था कि वे कलियुग में उनके नाम श्याम से पूजे जाएंगे. महाभारत की कथा के अनुसार बर्बरीक द्वारा अपने शीश के बलिदान देने से श्री कृष्ण काफ़ी प्रसन्न हुए और उन्होंने वरदान दिया कि जैसे-जैसे कलियुग का अवतरण होगा, तुम श्याम के नाम से पूजे जाओगे. राजस्थान के खाटू नगर में इनका मुख्य मंदिर है. प्रवासी राजस्थानी समुदाय में श्याम बाबा की बड़ी मान्यता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >