जनगणना 2026 के प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जनगणना 2026 के प्रशिक्षण का अंतिम चरण शुरू, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

दो मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दी जा रही है ट्रेनिंग

ठाकुरगंज. भारत की जनगणना 2026 के प्रथम चरण से पहले प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का अंतिम चरण मंगलवार, 22 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो गया. यह प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक चलेगा. पहले दिन प्लस टू उच्च विद्यालय ठाकुरगंज में चल रहे प्रशिक्षण का अनुश्रवण जनगणना निदेशालय द्वारा नियुक्त जिला नोडल रंजय कुमार सिन्हा और वरीय उपसमाहर्ता सुनीता कुमारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा किया गया. अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से पूरी एकाग्रता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आग्रह किया, क्योंकि जनगणना देश के भविष्य की योजनाओं का आधार होती है.

प्रशिक्षण के मुख्य आंकड़े व तिथियां

प्रखंड चार्ज जनगणना अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जनगणना की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. बताया कि 13 अप्रैल 2026 से शुरू हुए इस प्रशिक्षण में अब तक कुल 501 प्रगणक और 83 पर्यवेक्षक भाग ले चुके हैं. 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया जारी है. दो मई 2026 से मकान सूचीकरण का कार्य आधिकारिक तौर पर शुरू किया जाएगा.

आम नागरिकों से अपील

जिला पदाधिकारी किशनगंज के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं. अधिकारियों ने क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की है कि वे वर्तमान में चल रही ””स्व-गणना”” की प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें और जनगणना कार्य को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें. प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को तकनीकी बारीकियों और डेटा संग्रहण की सही पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >