चौकीदार की हत्या में दो को आजीवन कारवास

किशनगंज : हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोचाधामन थाना कांड संख्या 49/2011 के अभियुक्तों पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने कन्हैयाबाड़ी कोचाधामन निवासी चौकीदार जीतू लाल की गर्दन मरोड़ कर नृशंस हत्या कर दी. अनुसंधान में आरोप को […]

किशनगंज : हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा सुनायी गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कोचाधामन थाना कांड संख्या 49/2011 के अभियुक्तों पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने कन्हैयाबाड़ी कोचाधामन निवासी चौकीदार जीतू लाल की गर्दन मरोड़ कर नृशंस हत्या कर दी.

अनुसंधान में आरोप को सही पाते हुए अभियुक्त के खिलाफ आरोप पत्र न्यायाल में समर्पित किया गया था. इस मामले में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर शनिवार को एडीजे द्वितीय सत्येन्द्र पांडे ने दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास व 10-10 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनायी है. मिली जानकारी के अनुसार चौकीदार जीतू लाल की हत्या पड़ोस में रहने वाले अभियुक्त किशन लाल व अर्चना देवी ने गत 13 अप्रैल 2011 को मारपीट करने के पश्चात गर्दन मरोड़ कर दी थी. मृतक चौकीदार की पत्नी के आवेदन पर पुलिस ने कोचाधामन थाना कांड संख्या 49 /2011 दर्ज कर जांचोपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >