किशनगंज : किशनगंज के 14 खिलाड़ियों ने बिहार राज्य ओपन ताइक्वांडों चैंपियनशीप 2016 में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. पाटलिपुत्रा स्पोर्टस कॉम्पलेक्स कंकड़बाग में आयोजित प्रतियोगिता में 8 बालिका एवं 6 बालकों ने हिस्सा लिया़ किशनगंज के प्रतिभागियों ने कुल छह पदकों पर कब्जा जमाया. जिसमें महिलाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक हासिल किया़
जिसमें शादान परवीन, रिंकी मरांडी एवं नेहा मंडल को ब्रांज पदक मिला़ शहजेब हसन सिल्वर पदक हासिल करने में कामयाब रही़ प्रशिक्षक सादिक अख्तर ने कहा कि हमारे सारे खिलाड़ियों ने अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. सादिक अख्तर ने कहा कि खिलाड़ियों ने नेशनल हाई स्कूल में कड़ी मेहनत की थी़ अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शिशिर कुमार दास अपने ऐसोसिएशन के खिलाड़ियों के प्रतिभा से काफी संतुष्ट हुए़
