अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.
समीक्षा बैठक में सीएम ने सात निश्चय योजना की जानी ग्राउंड रियलिटी, दिया निर्देश
किशनगंज : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार की शाम डीआरडीए सभागार में सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हर घर नल जल की योजना को आयरन प्रभावित जिले में सबसे पहले शुरू करने का निर्देश दिया. सीएम मुख्य सचिव से कहा कि पूर्णिया और कोशी प्रमंडल में इस योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारें. 10-12 दिनों के अंदर लौचा पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव को दिया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार की शाम डीआरडीए सभागार में सात निश्चय से जुड़ी योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने हर घर नल जल योजना को कोसी और पूर्णिया प्रमंडल में जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. सीएम ने शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के क्रिया कलापों पर नजर रखने तथा उसके फीडबैक के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया. सीएम ने जिले की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के लिए साथ-साथ शराब माफियाओं पर नजर रखने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में कोचाधामन के जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने जिले की नदियों से हर साल आने वाली बाढ़ से बचाव के लिए रक्षात्मक कार्य किये जाना का मामला उठाया. विशेष कर उन्होंने एएमयू कैंपस की चहारदीवारी व भूमि, कृषि महाविद्यालय और पुलिस लाइन के लिए अधिग्रहीत भूमि के महानंदा से कटाव से बचाव किये जाने की ओर भी सीएम का ध्यान आकृष्ट किया. सीएम ने मुख्य सचिव को विशेषज्ञ के साथ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. विधान पार्षद डा दिलीप कुमार जायसवाल ने टेढ़ागाछ को जिला मुख्यालय से जोड़ने के लिए अवरुद्ध लौचा पुल का निर्माण जल्द से जल्द प्रारंभ करने की मांग की. सीएम ने ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव को लौचा पुल का निर्माण कार्य 10-12 दिनों के अंदर प्रारंभ किये जाने का भी निर्देश दिया. विधायक डा जावेद आजाद ने शहर के बीचोंबीच बहने वाली रमजान नदी की भूमि के अतिक्रमण का मामला उठाते हुए इसके स्रोत की सफाई कर नदी में पानी के प्रवाह को अविरल बनाने की मांग. बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने टेढ़ागाछ प्रखंड में सड़क, पुल पुलिया का निर्माण किये जाने की मांग की.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये तो योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली़ मुख्यमंत्री ने शराबबंदी अभियान में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने की बात कही तो सीमा पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश भी दिया़ इसके अलावा सात निश्चय की सभी योजनाओं पर चर्चा की़ सीएम ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वयं लोक शिकायत निवारण केंद्र की मॉनीटरिंग करें. मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को समुचित सम्मान देते हुए उनके मामलों को प्राथमिकता से निष्पादित करने का निर्देश दिया़
बैठक में प्रभारी मंत्री अब्दुल जलील मस्तान, ऊर्जा विजेंद्र प्रसाद यादव, विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, जदयू विधायक मास्टर मुजाहिद आलम, किशगनंज के डा जावेद आजाद, बहादुरगंज के तौसीफ आलम, ठाकुरगंज के नौशाद आलम, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर, मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन, ग्रामीण कार्य विभाग पीएचइडी, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, जीविका के सीओ, नगर विकास के अपर सचिव नरेंद्र सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी बच्चू सिंह मीणा, मुख्य मंत्री सचिव मनीष वर्मा, सीएम के ओएसडी गोपाल सिंह, सीएम सचिव के सचिव अतिश चंद्रा, गृह सचिव अमित सुबहानी, डीएम पंकज दीक्षित, एसपी राजीव मिश्रा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
