विदाई के मौके पर महिलाओं ने एक-दूसरे को लगाया सिंदूर
ठाकुरगंज : चार दिनों तक चलने वाले दुर्गापूजा महोत्सव का समापन मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के साथ हो गया़ विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया़ इस दौरान महिलाओं का सिंदूर खेला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें महिलाओं ने बड़े उल्लास के साथ एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त […]
ठाकुरगंज : चार दिनों तक चलने वाले दुर्गापूजा महोत्सव का समापन मंगलवार को मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के साथ हो गया़ विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया़ इस दौरान महिलाओं का सिंदूर खेला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें महिलाओं ने बड़े उल्लास के साथ एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसे सिंदूर खेला कहा जाता है़
इस दौरान महिलाएं गाती-झूमतीं नजर आयी. पूजन स्थल और आसपास के क्षेत्र रंग-गुलाल से सराबोर दिखायी दे रहे थे़ मंगलवार को इलाके के विभिन्न पूजा पंडालों में सुबह से ही लोग जुटने लगे थे़ लोगों में मां दुर्गा के विसर्जन समारोह का गवाह बनने की उत्सुकता थी़ सुबह पुष्पांजलि अर्पण के बाद हुए विभिन्न विधि विधान के बाद शाम को महिलाओं ने मां की मूर्ति को सिंदूर लगाया और इसके बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाया़
सड़क पर चलता रहा नाच गान का दौर : मूर्ति विसर्जन के दौरान गाजे-बाजे के साथ मस्ती में नाचते युवाओं की टोली मुख्य आकर्षण का केंद्र था. गुलाल उड़ाते ये युवा देश भक्ति गानों पर झूम रहे थे़ पाकिस्तान में हुए सर्जिकल स्ट्राइक का असर युवाओं में दिख रहा था. प्रतिनिधि पौआखाली के अनुसार नम आंखों से माता की प्रतिमा को दी गई विदाई के साथ ही दशहरा का पर्व शांति और सदभावपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया है. इनसे पहले मंगलवार की संध्या पौआखाली दुर्गाबाड़ी में विसर्जन से पहले सैकड़ों भक्तों ने माता की प्रतिमा की पूजा आरती की. विसर्जन में सैकड़ों श्रद्धालु ढाक
और डीजे की धुन पर थिरकते गाते और माता का जयकारा लगाते हुए प्रतिमाओं को पवना घाट में विसर्जित किया़ उधर दस दिनों तक पौआखाली सहित तमाम पूजा पंडालों में उत्सवी माहौल का धूम मचा रहा महानवमी और विजयादशमी के दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही महिलाओं ने माता को सिंदूर लगाकर अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना की तो वहीं हवन यज्ञ में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर हवनकुंड में आहुति प्रदान किये. इधर महानवमी के दिन दिघलबैंक
और ठाकुरगंज मुख्यालय के पूजा पंडालों का भ्रमण करते हुए देर शाम पौआखाली दुर्गाबाड़ी पूजा पंडाल में जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम, पूर्व जिप अध्यक्ष फैयाज आलम एक साथ पधारकर लोगों को शुभकामनाएं दी और खिचड़ी भोग का भी आनंद उठाया. पूजा पंडाल में एडीएम रामा शंकर प्रसाद, बीडीओ गनौर पासवान, सीओ मो इस्माइल, सीडीपीओ शशिकला सिंह भी पहुंचकर माता के दर्शन कर विधि व्यवस्था का जायजा लिये. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष महफूज़ आलम भी पूरी श्रद्धा के साथ पूजा पंडाल में पहुंचकर न कि सिर्फ विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे.
बांग्ला परंपरा के मुताबिक सिंदूर खेला का है अपना अलग महत्व
गाजे-बाजे के साथ मां को दी विदाई
विसर्जन के दौरान भावुक हुए लोग
विसर्जन के दौरान भक्तों को भावुक देखा गया़ अगले वर्ष तू जल्दी आना के नारे विसर्जन जुलूसो में गूंजते रहे़ मां दुर्गा के जयकारे के साथ लोगों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया़