बैंक खाता खुलवाने में करें सहयोग : सीओ

किशनगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंद अंचल आधिकारी पदाधिकरी सैयद जफरुल होदा ने की़ बैठक में कृषि पादाधिकारी त्रिभुवन राम, उप प्रमुख बिंदेशवर प्रासाद साह , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश गिरी ,और प्रखंड क्षेत्र के सभी दुकानदार व किसान सहलाकार ने भाग लिया़ सौयद जफरुल […]

किशनगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रखंद अंचल आधिकारी पदाधिकरी सैयद जफरुल होदा ने की़ बैठक में कृषि पादाधिकारी त्रिभुवन राम, उप प्रमुख बिंदेशवर प्रासाद साह , कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश गिरी ,और प्रखंड क्षेत्र के सभी दुकानदार व किसान सहलाकार ने भाग लिया़

सौयद जफरुल ने कहा के एक सात दिन के अंदर किसान सहलाकार अपने अपने क्षेत्र के किसानों को खाता खुलवाने में सहयोग करें.इस योजना को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है़ फर्टिलाइजर की खरीद पर सब्सिडी की राशि सीधे तौर पर किसानों के बैंक खाते में हस्तगत कराने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गयी बेनिफिट ट्रांसफर योजना को धरातल पर उतारने हेतु कृषि विभाग के कर्मियों ने किसानों का सर्वे कार्य आरंभ कर दिया है़ इस बात की जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत देश में पहली बार फर्टिलाइजर की सब्सीडी सीधे फर्टिलाइजर की खरीद करने वाले किसानों के बैंक खाते में देने का निर्णय लिया है

जिसे लेकर योजना को गति देने हेतु प्रखंड के किसान सलाहकार अपने अपने पंचायतों के किसानों की सूचि तैयार करने में जुट गए है़ साथ ही उक्त किसानों को सर्वे हेतु अपना वोटर कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता नंबर, जमीन से संबंधति खाता खेसरा नंबर आदि उपलब्ध कराना है़ ताकि वास्तविक किसानों को योजना का लाभ मिल सके़ बैठक में अबु बककर ,आली राजा, आरूण यादव, फुरकान आलम, मनोज कुमार, चादन कुमार ,हसनाद,गुनाधर सहित अन्य मौजूद थे़

अपहरण का मामला दर्ज : किशनगंज. घरेलू समान खरीदने बाजार गई युवती के एकाएक रहस्मय ढंग से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. उधर युवती के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला. मोहीद्दीनपुर निवासी पीड़िता के पिता ने अपने पड़ोस में रहने वाले असलम अंसारी व अन्य के खिलाफ अपहरण का मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज करायी है.
बाइक चोरी : किशनगंज. शुक्रवार की शाम को धरमगंज से एक बाइक लेकर चोर फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार विमल कुमार साह अपनी हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक संख्या बीआर 37ए 3692 को अपने घर के सामने खड़ीकर घर के अंदर गया कि इतने में चोर बाइक लेकर फरार हो गया. वाहन मालिक ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >