सामाजिक समरसता दर्शाने वाले कमेटी को किया जायेगा पुरस्कृत

किशनगंज : दशहरा एवं मुहर्रम पर्व में उत्कृष्ट और बेहतर तरीके से सामाजिक समरसता दर्शाने वाले कमेटी को पुलिस पुरस्कृत करेगी़ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने इस हेतु 11 सदस्यीय जूरी कमेटी का गठन किया है़ जूरी कमेटी आज 6 बजे शाम से विभिन्न पंडालों का भ्रमण कर मूल्यांकन करेगी़ पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने […]

किशनगंज : दशहरा एवं मुहर्रम पर्व में उत्कृष्ट और बेहतर तरीके से सामाजिक समरसता दर्शाने वाले कमेटी को पुलिस पुरस्कृत करेगी़ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने इस हेतु 11 सदस्यीय जूरी कमेटी का गठन किया है़

जूरी कमेटी आज 6 बजे शाम से विभिन्न पंडालों का भ्रमण कर मूल्यांकन करेगी़ पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने कहा कि कमेटी 10 बिंदुओं पर नजर रखेगी और उसी आधार पर मूल्यांकन कर अपना रिपोर्ट सौंपेगी़ उन्होंने कहा कि गठित कमेटी के द्वारा मुख्य रूप से देखा जायेगा कि समय का पालन, लाइसेंस के शर्तों का पालन, जनता को सहयोग,
शराबबंदी और समाज में सार्थक जागरूकता पर आधारित सजावट, पंडालों की साज सजावट, सांस्कृतिक एवं स्थानीय लोक परंपरा पर आधारित झांकी, मुहर्रम में कला का प्रदर्शन, स्वयं सेवकों की प्रतिनियुक्ति, अश्लील गाना और भावनाओं को भड़काने वाली नारे श्लोक तथा विसर्जन के दौरान अनुशासन कैसा रहा़ उन्होंने कहा कि कमेटी में त्रिलोक चंद जैन,
मिक्की साहा, जाहिदुर्रहमान, उस्मान गनी, भागचंद जैन, कमल कोठारी, अब्दुल्ला, बुलंद अख्तर हाशमी, फरजाना बेगम, कलीमुद्दीन एवं डा सजल प्रसाद को नामित किया गया है़ इस अवसर पर एएसपी अनिल कुमार, एसडीपीओ कामिनी वाला, पुलिस अधीक्षक पुष्कर कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद राय भी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >