डोक नदी में डूबने से दो बच्चे की मौत

किशनगंज : बेलवा पंचायत अंतर्गत ओदरा घाट डोंक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो बालक की मौत हो गयी. घटना रविवार की है़ डूबने वाले दोनों बच्चे में एक मुज्फरूल हुसैन का पुत्र फैज व दूसरा मसूद अजहर का पुत्र यान शामिल है़ दोनों बच्चे की डूबने की खबर इलाके में जंगल […]

किशनगंज : बेलवा पंचायत अंतर्गत ओदरा घाट डोंक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से दो बालक की मौत हो गयी. घटना रविवार की है़ डूबने वाले दोनों बच्चे में एक मुज्फरूल हुसैन का पुत्र फैज व दूसरा मसूद अजहर का पुत्र यान शामिल है़ दोनों बच्चे की डूबने की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गयी़ मृतक के परिजन सहित स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गये़ सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी मो शफीक गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंच गये़ डूबने वाले दोनों बच्चों की तलाश जारी है़ देर शाम तक बच्चे का शव बरामद नहीं किया जा सका था़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >