स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनायें

उत्सव . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की रही धूम सफाई करते रेडक्रॉस के सदस्य. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया़ किशनगंज : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री […]

उत्सव . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की रही धूम

सफाई करते रेडक्रॉस के सदस्य.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया़
किशनगंज : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया़ एएसपी अनिल कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सह डीपीआरओ मनीष कुमार, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मिक्की साहा, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य सह वरिष्ठ चिकित्सक डा शंकर लाल रामदास, डाॅ उर्मिला कुमारी यादव, डाॅ अलक दास, रेड क्रॉस परिसर को साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया़ इस अवसर पर एएसपी अनिल कुमार ने कहा कि स्वच्छता को आत्मसात करना होगा़ तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है़
डीपीआरओ मनीष कुमार ने कहा कि जिस तरह हम अपने घर को साफ रखते है उसी प्रकार आपको घर के आस पास गली मुहल्ले को साफ रखे तो हमारा स्वच्छ भारत अभियान सफल हो जायेगा़ सचिव मिक्की साहा ने कहा कि स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक होना होगा़ किसी भी तरह का कचड़ा जहां तहां नहीं फेंकने से स्वच्छता बरकरार रह सकती है़ यदि हम गंदगी नहीं फैलायेंगे तो स्वच्छता स्वत: बरकरार रहेगी़ कोचाधामन प्रतिनिधि के अनुसार गांधी
जयंती के उपलक्ष्य में कोचाधामन के 22 पंचायतों में विकास कार्यक्रम के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया़ ग्राम सभा का शुभारंभ में जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लोगों ने याद करते हुए नमन किया़ वहीं बतौर अध्यक्ष स्थानीय मुखिया के अनुसार पंचायत सचिव व अन्य अधिकारी द्वारा एजेंडा को उपस्थित लोगों को पढ़ कर सुनाया गया़ एजेंडा में मुख्य रूप से बीपीएल, वृद्धा पेंशन, स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु शौचालय निर्माण, ग्रामीण सड़क,
गली व जल निकासी हेतु नाला, मनरेगा के तहत तालाब, पोखर, सड़क में मिट्टी, वृक्षा रोपन, वर्मी कंपोस्ट एवं नैडेप टैंक आदि पर प्रस्ताव लेते हुए अन्य विकास कार्य पर विस्तृत चर्चा की गयी़ ग्राम सभा में मुख्य रूप से बीपीएल एवं वंचित खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत लाभुकों का चर्चा छाया रहा़ ऐसे लाभुक जो आज 60 से 80 के बीच का उम्र का है जिन्हें अब तक वृद्धा पेंशन नहीं मिल पाया है कारण बीपीएल सूची से बाहर हैं . वहीं बीपीएल होने के बावजूद ऐसे लाभुक जिन्हें खाद्य सुरक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है़
पंचायत के सभी मुखिया ने मामले की ओर पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ऐसे लाभुक के लिए समाधान मुहैया कराने की मांग की़ इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जकी अनवर, आमील आलम, हयात सरमद, इम्तियाज अशफी, मोनाजिर आलम, जफर असलम, अवसार आलम, पुष्पा देवी, विमल साह, अबु नसर, ओम प्रकाश झा, अबु हसनात सहित सभी पंचायत सचिव, सभी वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक, आवास सहायक, पर्यवेक्षक, पीओ फैज अनवर, पीटीए पंकज कुमार, अबु नसर फैजी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे़ गलगलिया
प्रतिनिधि के अनुसार भातगांव पंचायत भवन में आम सभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत की मुखिया मीरा देवी ने की. आम सभा में उपस्थित पंचायत सचिव मुखिया, उपमुखिया, विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक, पंचायत सदस्य एवं उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वप्रथम शपथ लिया कि खुले में शौच नहीं करना है़
आम सभा में उपस्थित लोगों ने मनरेगा संबंधी योजना के विषय में चर्चा की़ 13वीं एवं 14वीं आयोजनाओं का चयन किया गया़ प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में बताया गया़ आम सभा में पंचायत सचिव सुदामा सिंह, विकास मित्र सिनोद राय, इंदिरा आवास सहायक मनोहर कुमार, उपमुखिया राकेश राय, पंचायत सदस्य रामनिवास राय, राज कुमार मांझी के साथ सभी सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >