94 अभ्यर्थियों का सुरक्षा गार्ड के लिए हुआ चयन

छत्तरगाछ : राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहार के तहत संचालित प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई पोठिया द्वारा गुरूवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में एसआईएस प्रतिनिधि आशीष कुमार तथा बीडीओ संदीप कुमार पांडे की उपस्थिति में सुरक्षा गार्ड भर्ती हेतु जॉव मेला का आयोजन किया गया़ जिसमें सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए 309 अभ्यर्थियों द्वारा फार्म […]

छत्तरगाछ : राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहार के तहत संचालित प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई पोठिया द्वारा गुरूवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में एसआईएस प्रतिनिधि आशीष कुमार तथा बीडीओ संदीप कुमार पांडे की उपस्थिति में सुरक्षा गार्ड भर्ती हेतु जॉव मेला का आयोजन किया गया़ जिसमें सुरक्षा गार्ड भर्ती के लिए 309 अभ्यर्थियों द्वारा फार्म भर कर जमा किया गया़ आयोजित मेला में 94 अभ्यर्थी को सुरक्षा गार्ड के लिए चयन किया गया़

मौके पर बीपीएम रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण किशनगंज हेतु विभिन्न ट्रेडो से प्रशिक्षण हेतु 95 आवेदकों ने अपना आवेदन दिया़ वहीं मौके पर बीडीओ श्री पांडे प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण में शामिल हेतु नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया़ मौके पर रंजीत शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल, कंप्यूटर, मधुमक्खी, डायरी, पॉल्ट्री तथा सिलाई इत्यादि लिखाई जायेगी़ बीडीओ श्री पांडे ने प्रशिक्षणार्थियों को अच्छी प्रशिक्षण लिये
जाने की मार्गदर्शन दिये़ वहीं सुरक्षा गार्ड में चयनित अभ्यर्थियों को 13 अक्टॅबर से एक माह का प्रशिक्षण मुजफ्फरपुर में कराया जायेगा़ तत्पश्चात उन अभ्यर्थियों की बहाली सुरक्षा गार्ड में किया जायगा़ इस मौके पर क्षेत्रीय समन्वयक पंकज कुमार सिंह, श्याम सुंदर, इंद्रजीत, अखलेश कुमार, कुनिया कुमारी, खुशबू कुमारी, अविनाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >