पश्चिमी डुमरिया कटाव की चपेट में

पौआखाली : ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत डुमरिया स्थित वार्ड नंबर 3 में पश्चिम डुमरिया की एक आबादी फिर से बूढ़ी कनकई नदी के कटाव से त्रस्त है. हाल के कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश के चलते नदियों के जल स्तर में वृद्धि से यह मुसीबत खड़ी हो गयी है. गांव में कटाव की […]

पौआखाली : ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत डुमरिया स्थित वार्ड नंबर 3 में पश्चिम डुमरिया की एक आबादी फिर से बूढ़ी कनकई नदी के कटाव से त्रस्त है. हाल के कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश के चलते नदियों के जल स्तर में वृद्धि से यह मुसीबत खड़ी हो गयी है. गांव में कटाव की स्थिति लगातार जारी रहने से निशाने पर आये लोगों में दहशत का माहौल है. नदी के कटाव के निशाने पर मो कमरुल, मो समरुल, असगर,इमामुद्दीन,इलताफ,सैदुल रहमान,अब्दुल रहमान सहित अन्य कइयों के घर नदी के गर्भ में समाने की कगार पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >