लोक शिकायत निवारण रथ रवाना

किशनगंज : बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम जनता को नि:शुल्क निर्धारित समय सीमा के अंदर अधिकार दिलाने का आसान जरिया है़ 25 सितंबर से 20 अक्तूबर तक जिला के 126 पंचायतों में इस अधिनियम का प्रचार प्रसार एवं अवाम को जागरूक करने को ले डीएम पंकज दीक्षित ने दो रथ को हरी झंडी दिखा […]

किशनगंज : बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम जनता को नि:शुल्क निर्धारित समय सीमा के अंदर अधिकार दिलाने का आसान जरिया है़ 25 सितंबर से 20 अक्तूबर तक जिला के 126 पंचायतों में इस अधिनियम का प्रचार प्रसार एवं अवाम को जागरूक करने को ले डीएम पंकज दीक्षित ने दो रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया़ डीएम ने कहा कि 5 जून 2016 से लागू इस अधिनियम की जानकारी लोगों को मिले तभी वे इसका फायदा उठा सकते हैं.

उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने के बाद शिकायत का निवारण आसान हो गया है़ उन्होंने कहा कि उसके द्वारा कोई भी नागरिक या नागरिकों का समूह परिवाद दायर कर सकता है़ उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर एक एवं अनुमंडल स्तर पर एक काउंटर खोले गये है़ं उन्होंने कहा कि सोमवार को निकले दो रथ के साथ साक्षरता लोक शिक्षा समिति के कलाकार दो ग्रुपों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरूक करेंगे़ उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जत्था तीन पंचायतों में अपना कार्यक्रम करेंगे़ इस अवसर पर अपर समाहर्ता रामजी साह, वरीय उपसमाहर्ता मनीष कुमार भी मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >