ताराबाड़ी : लगातार हो रही बारिश से बकरा नदी का जल स्तर एक बार फिर बढ़ गया है. इससे अररिया प्रखंड के मदनपुर पूर्वी व मदनपुर पश्चिमी पंचायत में बाढ़ का पानी घुस गया है. इस क्षेत्र से गुजरने वाली बकरा नदी का पानी उफान पर है. मदनपुर बाजार के मध्य विद्यालय से अस्पताल तक सड़क पर दो फिट पानी बह रहा है. इसके साथ ही मदनपुर हाई स्कूल जाने वाली सड़क पर भी पानी बह रहा है. जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलना पड़ रहा है. सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गयी है. दोबारा आयी बाढ़ से किसानों के सपने टूटने लगे हैं.
मदनपुर में फिर आयी बाढ़ सड़क पर बह रहा पानी
ताराबाड़ी : लगातार हो रही बारिश से बकरा नदी का जल स्तर एक बार फिर बढ़ गया है. इससे अररिया प्रखंड के मदनपुर पूर्वी व मदनपुर पश्चिमी पंचायत में बाढ़ का पानी घुस गया है. इस क्षेत्र से गुजरने वाली बकरा नदी का पानी उफान पर है. मदनपुर बाजार के मध्य विद्यालय से अस्पताल तक […]
