मूसलधार बारिश से फिर बढ़ा नदियों का जल स्तर

टेढ़ागाछ : लगातार नेपाल की तराई में भारी वर्षा होने से महानंदा, कनकई, रतुआ नदियों के जल स्तर में काफी इजाफा होने से कई जगहों पर तेजी से कटाव हो रहा है़ कटाव के भय से लोग रतजगा कर रहे कब उनकी घर नदी में विलीन हो जाये़ नदी का जल स्तर बढ़ने से दर्जनों […]

टेढ़ागाछ : लगातार नेपाल की तराई में भारी वर्षा होने से महानंदा, कनकई, रतुआ नदियों के जल स्तर में काफी इजाफा होने से कई जगहों पर तेजी से कटाव हो रहा है़ कटाव के भय से लोग रतजगा कर रहे कब उनकी घर नदी में विलीन हो जाये़ नदी का जल स्तर बढ़ने से दर्जनों गांव में कटाव का प्रकोप जारी है़

भोरहा पंचायत के फुलबरिया, झुनकी पंचायत के धप्पर टोला, सुहिया, हवाकोल आदि जगहों में तेजी से कटाव हो रहा है़ कटाव को रोकने के लिए सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है़ ग्रामीण खुद बांस के सहारे कटाव को रोकने के लिये मजबूर है़ धप्पर टोला में तेजी से कटाव होने कारण दो घर को ग्रामीण को खुद से तोड़ कर हटाना पड़ा़

पिछले बाढ़ की विभीषिका को भूल नहीं पाये है लोग कि अब फिर से नदी का डर सताने लगा है़ मालूम हो कि दो माह पूर्व आये बढ़ से काफी तबाही हुई थी उस तबाही का मार अब तक लोग झेल रहे है़ं हवाकोल पंचायत में पिछले बाढ़ से नदी के कटाव से विस्थापित हुए दर्जनों परिवार अब भी सड़क के किनारे झुग्गी बनाकर जिंदगी गुजरने में विवश है़

क्या कहते हैं सीओ : सीओ जफरुल हुदा ने कहा की नेपाल के तराई इलाके में लगातार बर्षा होने से नदी के जल स्तर में इजाफा हुआ है़ कुछ जगह से कटाव होने की सूचना मुझे मिली है़ कर्मचारी को स्थलीय जांच के लिए भेज दिया गया है. नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है़
बारिश से अलर्ट
किशनगंज. आने वाले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है़ मौसम विभाग के अनुसार जिले सहित पूरे बिहार में भारी बारिश होने का अनुमान है़ यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रामाशंकर ने दी़
हथियार दिखा एमवीआइ के साथ की मारपीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >