किशनगंज : बंगाल की सीमा पर रामपुर चौक के समीप एनएच 31 पर स्थित मद्य निषेध अभियान के चेक पोस्ट पर नशे में धुत्त दो चौकीदारों को पकड़ा गया है़ गुरुवार को गिरफ्तार किये गये दोनों में से एक चौकीदार का लखन लाल चौपाल है, जबकि एक अन्य चौकीदार नशे में इतना धुत था कि अपना नाम भी ठीक से नहीं बता पा रहा था. पूर्णिया जिले के रौटा थाना में पदस्थापित है़ दोनों चौकीदार चेक पोस्ट पर उद्यम मचाये हुए था़ स्थानीय लोग दोनों
चौकीदार के द्वारा शराब पीकर उत्पात मचाते देख उसे उग्र हो गये़ लोगों का कहना था कि आम लोग के शराब पीने पर तुरंत जेल भेज दिया जाता है तो पुलिस वाले को क्यों नहीं पकड़ा जा रहा है़ मामले की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय मौके पर पहुंच कर दोनों चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आये़ चौकीदार लखन लाल चौपाल थाने में भी हंगामा कर रहा था़ थानाध्यक्ष दोनों चौकीदार का मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा़ थानाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि दोनों चौकीदार को जेल भेजा जायेगा़
