दिघलबैंक : गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र के फूलगाछी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां रूकसदी से पहले पत्नी के गर्भवती के संदेह पर पति ने साथियों के साथ मिल कर पहले अपरहण किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी. इसके बाद इंसानियत को भी शर्मसार करते हुए शव को कनकई नदी में बहा दिया. गंधर्वडांगा पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. इस बात की पुष्टि गंधर्वडांगा थानाध्यक्ष रहमान अंसारी ने की़ उन्होंने बताया
कि अपहरण मामले में अपहृता के पति मो फैयाज आलम पिता तफीउर्रहमान, फुलगाछी निवासी को पूछताछ करने के लिए थाना लाया गया था़ तब पता चला कि मो फैयाज आलम का निकाह तीन वर्ष पूर्व नाजिया परवीन पिता करशद आलम के साथ हुई थी. रूकसदी नहीं होने के कारण नाजिया अपने पिता के घर ही रहती थी़ इस बीच उसका पति मो फैयाज उनके यहां आता-जाता था़ फैयाज ने पुलिस को बताया कि इस बीच उसकी पत्नी दो बार गर्भवती हो गयी,
जिसका गर्भपात भी करवाया. घटना के कुछ दिन पूर्व पता चला कि नाजिया फिर गर्भवती है और उसने गर्भपात कराने से इनकार कर गयी़ पति ने आरोप लगाया कि वह बच्चा मेरा नहीं है. इसी बात को ले पति-पत्नी में में काफी झगड़ा हुआ था़ थाना प्रभारी रहमान अंसारी ने बताया कि फिर आरोपी मो फैयाज अपने एक मित्र देवेंद्र कुमार गणेश, पिता सिकंदर लाल गणेश, पोठीमारी निवासी के साथ मिल कर पहले युवती का अपहरण किया. फिर कनकई नदी किनारे गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और शव को नदी के तेज बहाव में फेंक दिया़ हालांकि लाश अभी तक नहीं मिल पायी है़ पुलिस लाश की तलाश कर रही है़ पीड़ित परिवार वालों के मुताबिक मो फैयाज आलम का गांव के ही किसी अन्य लड़की के साथ उसका गलत संबंध था, जिसका विरोध नाजिया ने किया़ इसलिए नाजिया को अपने रास्ते से हटा दिया़ हालांकि पुलिस शव की तलाश करने में जुट गयी है. दूसरा आरोपी देवेंद्र गणेश फरार है़
