ठाकुरगंज : बंगाल से शराब लाकर ठाकुरगंज में बेचने वाले अवैध करोबारी को रंगेहाथ ठाकुरगंज पुलिस ने धर दबोचा. तलाशी के क्रम में उसके पास से अंग्रेजी शराब की 28 बोतलें बरामद की गयी. इस मामले में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष श्रीराम चोधरी ने बताया कि नगर में बड़े दिनों से शराब बेचे जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद सोमवार को बंगाल से शराब आने की सूचना पर बुडीडांगी नदी के पास हुई जांच में शराब लेकर ठाकुरगंज आरहे नगर पंचायत निवासी बिट्टू उर्फ़ दीपक कुमार को रंगेहाथ
शराब के साथ धर दबोचा गया़ इस दौरान उसके पास से अंगेरजी शराब रॉयल स्टेग का 180 एमएल की 18 व 375 एमएल की दस बोतल शराब बरामद किया गया, जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना कांड संख्या 91/ 16 उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कारा किशनगंज भेज दिया गया़ बताते चले इन दिनों ठाकुरगंज शहर में अंग्रेजी और देशी दोनों शराब खुले आम मिल रही है़
