किशनगंज : एसटीएफ टीम एवं सदर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शनिवार को अंतरराज्यीय असलहा गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से एक चेक गणराज्य निर्मित ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन व छह कारतूस बरामद हुआ है. सूचना मिली थी कि किशनगंज होकर अतंरराज्यीय असलहा तस्करों का गिरोह पार करने वाला है. इस पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने शहर की घेराबंदी कर इन्हें पकड़ने में कामयाब रही. मिली जानकारी के अनुसार कुंदन मंडल पिता राम चंद्र मंडल,
मुजफ्फरगंज, थाना खड़गपुर जिला मुंगेर को इसी के निशानदेही में खड़गपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया. कुंदन को लाने किशनगंज से पुलिस टीम भी भेजी जा चुकी है़ सूत्रों के अनुसार हथियार तस्कर अब कमर एवं बैग की बजाय जांघ के पास एंक्लेट पहन कर उसके अंदर हथियार छिपा कर तस्करी को अंजाम दे रहे है़ं शनिवार को दबोचे गये तस्करों ने भी जांघ के पास ही हथियार छिपा कर रखा था़ किशनगंज थाना कांड 426/16 में कुंदन मंडल को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
