आगमन. दिगंबर जैन मंदिर में िवहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
विश्व हिन्दू परिषद की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से तोगड़िया को लाद दिया़ बालिकाओं ने स्वागत गान से उनका अभिनंदन िकया तथाा वार्ड पार्षद मनोज गट्टानी ने उन्हें त्रिशूल सौंपा़ गुरुद्वारा प्रबंध समिति के शिष्टमंडल ने तोगड़िया को सरोपा व तलवार भेंट कर सम्मानित किया़
किशनगंज : बुधवार को डाॅ प्रवीण भाई तोगड़िया दिन के लगभग 10 बजे सभा स्थल दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे जहां विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. विहिप के कार्यकर्ता वार्ड पार्षद मनोज गट्टानी ने उन्हें त्रिशूल देकर सम्मानित किया. वहीं स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंध समिति के लखविंदर सिंह लक्खा ने उन्हें सरोपा व तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया. बालिकाओं ने सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया.
सभा के प्रारंभ में बालचंद अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया. उसके उपरांत ज्योंहि श्री तोगड़िया माइक की ओर लोगों को संबोधित करने बढ़े तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. अपने संबोधन की शुरूआत उन्होंने हिन्दुओं की वर्तमान स्थिति को रेखांकित करते हुए इन शब्दों के साथ की कि हिन्दू ‘कटा, घटा, मरा’. उन्होंने हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए तार्किक रूप से कई उपाय सुझाये. आर्थिक उन्नति के लिए भी कई सुझाव रखे. उन्होंने हिन्दुओं को अपनी दिनचर्या सही रखने की बात कहते हुए बताया कि प्रात: उठते ही मातृभूमि को प्रणाम करें, माता पिता का चरण स्पर्श करें, चिड़िया को दाना खिलायें, पूजा करें, मंदिर में प्रभु का दर्शन करें एवं संध्या में दीप जलाये.
श्री तोगड़िया ने नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महान दलों के महान नेता कश्मीर गये थे. कुछ नेता पाकिस्तान के एजेंट गिलानी के घर गये थे मुजरा करने़ किंतु गिलानी ने अपने घर का दरवाजा ही नहीं खोला. उन्होंने कहा गिलानी जैसे नेताओं को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए. श्री तोगड़िया ने कहा कि हिन्दुओं में बड़ी ताकत है, वे अपने बलबूते इतिहास व भूगोल बदल सकते हैं. उन्होंने कहा कि आप तीस प्रतिशत हैं तो आपने आपको कमजोर न समझे एक करोड़ हिन्दुओं की ताकत आपके साथ है. उन्होंने दूरभाष नंबर भी उपस्थित लोगों को दिये एवं कहा कि आवश्यकता होने पर आप कॉल करेंगे तो तुरंत विहिप कार्यकर्ता आपकी मदद को पहुंच जायेंगे.
श्री तोगड़िया ने कहा कि अगर प्रत्येक परिवार एक मुट्ठी अनाज भी दान करें तो करोड़ मुट्ठी होगा और कोई हिन्दू भूखा नहीं सोयेगा. सामाजिक समरसता व हिन्दू को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण से उन्होंने कहा कि एक अनुसूचित जाति के सदस्य को अपना मित्र प्रत्येक हिन्दू बनाये, उसे खाना खिलाये व उसके घर खाना खाये. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिन्दू को दूसरे की मदद करनी चाहिए़ अगर मदद न कर सके तो कम से कम पीड़ित के कंधे पर हाथ तो रखें.
श्री तोगड़िया ने विहिप के द्वारा किये जा रहे कार्य के बारे में भी विस्तार से प्रकाश डाला. विहिप लाखों बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था कर रहा है, चिकित्सा तथा रोजगार के लिए भी प्रयत्नशील है.
उन्होंने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि 1400 वर्ष पहले इस्लाम नहीं था़ 2000 वर्ष पहले ईसाई भी नहीं था तब सभी हिन्दू ही थे. उन्होंने कहा कि अब हिन्दू फिर से आगे बढ़ेंगे. लोकतांत्रिक तरीके से अपने हित संवर्द्धन की लड़ाई जारी रखेंगे.
सुरक्षा : चप्पे-चप्पे पर तैनात थे जवान
किशनगंज :कार्यक्रम से पूर्व विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ प्रवीण भाई तोगड़िया का काफिला पूर्व भाजपा नेता व नप अध्यक्ष स्वर्गीय गुरुचरण सिंह के पुत्र ब्रजेश सिंह उर्फ रिंकू के आवास पर पहुंचा. जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. श्री तोगड़िया ब्रजेश सिंह के परिवार जनों से भी मिले. उनके स्वागत में खुद रिंकू सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रभाकर साह, धनंजय सुड़ी, पप्पू सिंह, राजा सिंह आदि जुटे थे. श्री सिंह के आवास पर जलपान के उपरांत श्री तोगड़िया सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे़
सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था
श्री तोगड़िया के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गये थे. वार्ड पार्षद मनोज गट्टानी के घर से लेकर रिंकू सिंह के घर और सभा स्थल तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी. उनके काफिले के साथ भी एसडीओ मो शफीक, एसडीपीओ कामिनी बाला के अलावे अन्य पदाधिकारी व अग्निशमन दस्ता, चिकित्सकों का दल भी साथ चल रहा था. सभा भवन के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था़ साथ ही आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच सुरक्षा कर्मी कर रहे थे.
शंखनाद से गूंजा सभा भवन
धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम स्थल पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने डाॅ प्रवीण तोगड़िया का जमकर स्वागत किया़ उनके पहुंचते ही शंखनाद से पूरा परिसर गूंजायमान हो गया़ पुष्प वर्षा कर उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया़
पार्षद ने भेंट की सहायता राशि
कार्यक्रम के संयोजक मनोज गट्टानी ने श्री तोगडि़या को एक त्रिशुल भेंट की. इसके अलावे हिंदु समाज एवं विभिन्न हिंदु संगठन से चंदा कर जुटाये गये साढ़े तीन लाख रूपये श्री गट्टानी ने धर्म रक्षा निधि के लिए श्री तोगड़िया को भेंट किया़
बंगाल में प्रवेश पर प्रतिबंध अनुचित : तोगड़िया
कार्यक्रम के उपरांत प्रेसवार्ता में डाॅ प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देर शाम किशनगंज आने के दौरान उन्होंने काफी संख्या में पशुओं को ले जाते देखा़ उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि किशनगंज के रास्ते भारी संख्या में पशुओं की तस्करी कर उन्हें बांग्लादेश भेजा जाता है़ श्री तोगड़िया ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पशु तस्करी पर रोक लगाने में कार्रवाई की बात कहेंगे़ पश्चिम बंगाल में उनके प्रवेश पर ममता सरकार द्वारा पाबंदी लगाने के प्रश्न पर श्री तोगड़िया ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओं का क्या हाल है यह इसका जीता जागता उदाहरण है़ उन्होंने कहा कि यहां घुसपैठिये, आतंकवादियों, अलगाववादियों, देश द्रोहियों को आजादी है और राष्ट्रभक्त, देशभक्त हिंदू पर पाबंदी लगायी जाती है.
