बाबा गणिनाथ, मंचासीन पदाधिकारी
किशनगंज : मधेशिया वैश्य कानू समाज किशनगंज द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव भव्यता व स्वजातीय सम्मेलन पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ़ श्री दिगंबर जैन भवन में आयोजित पूजनोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न इलाक़ों सहित जिले के सभी प्रखंड के अलावे बंगाल से आये स्वजातीय लोगों व भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित हुए़ पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ निर्धारित समय पर ही शुरू हुआ़
खराब मौसम और भाड़ी बारिश के बावजूद बाबा गणिनाथ गोविन्द जी के भक्तों का उत्साह देखने लायक थी लोगों की भीड़ ऐसी की श्री दिगंबर जैन भवन के विशाल परिसर में तिल रखने की भी जगह नहीं थी़ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रो देवानंद साह अवकाश प्राप्त प्रोफ़ेसर मारवाड़ी कॉलेज ने अपने संबोधन में बाबा गणिनाथ के जीवन और उनकी महिमा पर विस्तार से चर्चा की़ उन्होंने कहा की कानू समाज की बड़ी आबादी है़ लेकिन एकजुटता और आपसी ताल मेल में कमी के कारण लोग टुकड़ों में बंटे हुए है़ जिन्हें एक जुट करने की जरूरत है़
वहीं इस अवसर पर समाज के बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं को शाल ओढाकर उन्हें सम्मानित किया गया़ जबकि बाबा के मंदिर निर्माण को लेकर संकल्प लिया गया कि अगले कुछ सालों के भीतर किशनगंज में बाबा गणिनाथ गोविन्द जी के मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा़ कार्यक्रम में आधा दर्जन वक्ताओं ने अपनी बात रखी दो बजे से संस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुतिकरण के दौरान कटिहार की भजन गायिका गुंजन कौर एवं पार्टी ने एक से एक बेहतरीन भजन की प्रस्तुति देकर शमा बांध दिया लोग
झूमते रहें में बाद शाम 5 बजे तक जन समूह की उपस्थिति रही़ कार्यक्रम को सफल बनाने में कानू युवा मंच और महिला मंच का भी सराहनीय योगदान रहा इस अवसर पर अशोक चंद गुप्ता,विनय गुप्ता,मनोज गुप्ता गट्टानी,जय शंकर प्रसाद लाला, रामबाबू साह, शत्रुघ्न गुप्ता,राजेश गुप्ता,शिव शंकर गुप्ता,बैद्यनाथ साह, कैलाश बाबा,गौरी शंकर साह, रामदेव साह, धर्मेंद्र साह,मेवा लाल साह, अभिषेक गुप्ता विकास गुप्ता मनु,बिशु साह, दीप लाल साह मौजूद थे़
