170 बोतल नेपाली शराब बरामद

सख्ती . एसएसबी व टेढ़ागाछ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में िमली सफलता इंडो नेपाल सीमा पर स्थित नदी के कछार पर तस्कर शराब की बोतल से भरे बोरा को रस्सी से बांध कर नदी में डाल दिया और रस्सी के सहारे पार करा रहा था. टेढ़ागाछ : एसएसबी पदाधिकारी व टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष सुभाष मंडल द्वारा […]

सख्ती . एसएसबी व टेढ़ागाछ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में िमली सफलता

इंडो नेपाल सीमा पर स्थित नदी के कछार पर तस्कर शराब की बोतल से भरे बोरा को रस्सी से बांध कर नदी में डाल दिया और रस्सी के सहारे पार करा रहा था.
टेढ़ागाछ : एसएसबी पदाधिकारी व टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष सुभाष मंडल द्वारा थाना क्षेत्रों के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली शराब बदामद किया गया है. एसएसबी 28 वीं वाहिनी जवानों ने नदी पार कर रहे युवक को संदेह के आधार पर रूकने को कहा, इतने में युवक हाथ से रस्सी छोड़ भागने लगा. कुछ जवान युवक के पीछे भागा और कुछ जवान रस्सी के सहारे नदी में रखे शराब से भरे बोरे को निकाला. जब बोरा खेला गया तो 170 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. उधर जवानों ने युवक को भी धर दबोचा. बरामद शराब और तस्कर को एसएसबी जवान टेढ़ागाछ पुलिस के हवाले कर दिया.
स्थानीय थाना क्षेत्र के भोरहा पंचायत अन्तर्गत इंडो नेपाल सीमा के समीप एसएसबी 28वीं वाहिनी के जवानों ने गस्ती के दौरान शराब की बोतलों से भरे बोरे को नदी पार कराने के दौरान एक तस्कर को धर दबोचा और 170 बोतल नेपाली शराब को जब्त कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडो नेपाल सीमा पर स्थित नदी के कछार पर तस्कर शराब की बोतल से भरे बोरा को रस्सी से बांध कर नदी में डाल दिया और रस्सी के सहारे पार करा रहा था
. तभी गस्ती पर जा रहे एसएसबी जवनों की नजर युवक पर पड़ी. एसएसबी जवानों को देखते ही युवक रस्सी छोड़ भागने लगा. जवानों ने भाग रहे युवक को खदेड़ कर धर दबोचा और कुछ जवानों रस्सी को थाम लिया. रस्सी को खींचने लगा तो उसके साथ एक बोरा पानी से बाहर निकाला गया. जब बोरा को खेला गया तो उसमें भारी मात्रा में नेपाली शराब की बोतले देख सबकी नजर फटी की फटी रह गयी. गिरफ्तार युवक शंकर महतो टेढ़ागाछ प्रखंड के भोरहा गांव का रहने वाला है.एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार युवक और जब्त शराब को टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष के हवाले करर दिया.
थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. इस दौरान थाना अध्य्क्ष सुभाष कुमार मंडल ने बताया की शराबियों और शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है.शराब पीने व बेचने वाले की अब खैर नहीं. इस दौरान एएसआई राजकुमार सिंह,गजेंद्र प्रशाद हिमांशु ,उपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
ध्यातव्य है कि 26 अगस्त को टेढ़ागाछ पुलिस स्थानीय धबेली पंचायत अन्तर्गत कौआटोली के समीप साइकिल पर लाद कर ले जा रहे शराब बरामद की है और एक तस्कर को धर दबोचा था. बोरा में भरे नेपाली ब्रांड की 450 बोतल शराब बरामद की थी. यहां बता दें कि इससे तीन दिन पूर्व भी थाना से महज 25 मीटर की दूरी पर एक पान दुकान में छोपमारी कर मौके पर ही दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >