आक्रोश. फ्रेंचाइजी कंपनी द्वारा अवैध वसूली का विरोध
नया बिजली कनेक्शन लेने और मीटर लगाने सहित रीडिंग में सुधार के नाम पर अवैध वसूली करने के कारण विधुत विभाग के फ्रेंचाईजी के खिलाफ पटेसरी पंचायत के ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए सोमवार को विद्युत कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया़
ठाकुरगंज : नया बिजली कनेक्शन लेने और मीटर लगाने सहित रीडिंग में सुधार के नाम पर अवैध वसूली करने के कारण विधुत विभाग के फ्रेंचाईजी के खिलाफ पटेसरी पंचायत के ग्रामीणों ने मोर्चा खोलते हुए सोमवार को विद्युत कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया़ ग्रामीणों ने मो मुजम्मिल के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए अविलम्ब हटाने की मांग की़ बिजली कार्यालय पहुंचे लोग फ्रेंचाइजी के कार्यशैली से काफी आक्रोशित देखे गए़ लिहाजा उसे कार्य मुक्त किये जाने की मांग पर अड़े थे़
इस दौरान उपभोक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा गांव के ही मो मुजम्मिल को फ्रेंचाइजी बनाकर बिजली से समबन्धित काम सौंपा गया है़ स्थानीय की आंड में उसके द्वारा गलत रीडिंग भेजकर अधिक बिल की वसूली के साथ सुधार के नाम पर वसूली करने कनेक्शन में उगाही करने का काम किया जा रहा है़ ग्रामीणों ने बताया कि उक्त फ्रेंचाइजी के विरुद्ध गत 15 जुलाई व 27 अगस्त को लिखित शिकायत कर हटाने की मांग की जा चुकी है
वावजूद अब तक विभाग के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई़ आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा घंटो बिजली कार्यालय में हो हंगामा होता रहा़ इस दौरान विधुत सहायक अभियंता गोपाल कुमार ने आक्रोशित लोगों को मामले की लिखित शिकायत विभाग से कर उचित कार्रवाई का भरोषा दिलाया तब जाकर घंटो बाद ग्रामीण मानने को तैयार हुए़ ग्रामीण उपभोक्ताओं में से मुख्य रूप से फरीद आलम , मो ताजीम , मो आरिफ , मोहशीन आलम , मो असरारुल , मो इशहाक , महमून निशा , तोरो बेगम सहित दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे़
कर्मियों पर होगी कार्रवाई
