किशनगंज : आगामी 11 सितंबर को शहर के तेरापंथ भवन में कलवार संवर्गीय सेवा ट्रस्ट की ओर से बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन पूजन एवं स्वजातीय मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा़ इस पूजन स्वजातीय मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए गुरूवार को कॉलेज रोड स्थित कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गयी़ जिसमें प्रतिभा पूजन स्वागन समारोह भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई़
सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान पार्षद सह समाज के संरक्षक डा दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद रहेंगे़ बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया़ जिसमें समाज का अध्यक्ष धनंजय जायसवाल को बनाया गया़ जबकि उपाध्यक्ष डाॅ गजेंद्र जायसवाल , सचिव संजीव चौधरी, सह सचिव गौतम कुमार भगत, कोषाध्यक्ष डाॅ शिव कुमार, सह कोषाध्यक्ष शिवेंदु भगत, कोर कमेटी सदस्य में सुरेश भगत, डाॅ प्रभाकर कुमार,
ज्योति प्रसाद, प्रेम चंद, मार्गदर्शक मंडल में हीरा लाल साह, सत्य नारायाण् जायसवाल, परशुराम गुप्ता, हेमंत चौधरी, कार्य कारिणी में डाॅ एसएस भारती, श्रीराम गुप्ता, जय प्रकाश साह, पप्पू चौधरी, प्रकाश चंद्र, विजय राज, अजीत जायसवाल व हर्ष प्रसाद को शामिल किया गया है़ विधि सलाहकार अमृत व मीडिया प्रभारी पिंटू कुमार को बनाया गया़
