राजस्व वसूली की स्थिति ठीक नहीं लापरवाही . किशनगंज परिवहन विभाग

किशनगंज : राजस्व वसूली के मामले में किशनगंज परिवहन विभाग कभी सूबे में अव्वल रहता था, परंतु सरकारी राजस्व के बदले निजी राजस्व वसूली में लगे पदाधिकारियों के कारण विगत कई महीने से जिला परिवहन विभाग सरकारी राजस्व वसूली में फिसड्डी हो गया है. जून माह में डीटीओ को 26 लाख एवं जुलाई एवं अगस्त […]

किशनगंज : राजस्व वसूली के मामले में किशनगंज परिवहन विभाग कभी सूबे में अव्वल रहता था, परंतु सरकारी राजस्व के बदले निजी राजस्व वसूली में लगे पदाधिकारियों के कारण विगत कई महीने से जिला परिवहन विभाग सरकारी राजस्व वसूली में फिसड्डी हो गया है. जून माह में डीटीओ को 26 लाख एवं जुलाई एवं अगस्त में 23 लाख, एमबीआइ को जून में 31 लाख एवं जुलाई और अगस्त में 27-27 लाख तथा प्रवर्तन पदाधिकारी को जून में 44 लाख एवं जुलाई और अगस्त में 38-38 लाख रूपये राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित है़ लक्ष्य के विरुद्ध डीटीओ द्वारा 82.38 प्रतिशत जबकि एमवीआई द्वारा मात्र 28.90 और प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा 27.09 प्रतिशत ही राजस्व वसूली की गयी है

जो कि वार्षिक लक्ष्य का तीनों पदाधिकारियों का क्रमश: 27.18, 8.35 एवं 8.98 प्रतिशत ही है़ जबकि गत वर्ष जुलाई माह तक 94.16 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो चुकी थी़ ऐसे में राजस्व वसूली के आंकड़े देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिवहन विभाग किस प्रकार राजस्व वसूली में लगा हुआ है़

इंट्री माफिया एवं पदाधिकारी के कारण है प्रभार का चक्कर
किशनगंज में प्रत्येक दिन ओवर लोड ट्रकों से इंट्री के माध्यम से किशनगंज में प्रत्येक दिन आठ से दस लाख रूपये की अवैध वसूली होती है़ इस अवैध उगाही में इंट्री माफिया और परिवहन विभाग के पदाधिकारी का गठजोड़ महत्वपूर्ण भूमिका होता है़
जिले में इंट्री माफिया का एक बड़ा रैकेट सक्रिय है़ इंट्री माफिया पदाधिकारी को अपने धन बल से अधिकारी को मदद कर पदस्थापना करवाने में मदद करते है़ बदले में पदाधिकारी इंट्री माफियाओं को ओवर लोड गाड़ी परिचाहन में मदद करते है़
क्या कहते हैं जिला पदाधिकारी
जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने कहा कि राजस्व वूसली को एमवीआई और मोबाइल दारोगा को कारण पृच्छा नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने माना कि राजस्व वसूली में गिरावट आयी है.
इंट्री माफिया का गंठजोड़ कर रहा प्रभावित
जिले में एनएच 31, किशनगंज-अररिया भाया बहादुरगंज एलआरपी चौक होकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ओवर लोड ट्रकों का परिचालन होता है़ इन ओवर लोड ट्रकों एवं परमिट फेल ट्रकों को जब्त कर इनसे राजस्व की मोटी रकम वसूल होती है़ जिन ओवर लोड ट्रकों से 50 से 60 हजार रुपये बतौर जुर्माना राजस्व की प्राप्ति हो सकती थी़ उन ट्रकों को इंट्री माफियाओं के द्वारा 35 सौ से 4 हजार रूपये में इंट्री की जाती है़ जिसके कारण प्रतिदिन लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है़
प्रभार का चक्कर भी है राजस्व क्षति का कारण
परिवहन विभाग की चौपट व्यवस्था का कारण जिले में दस हजार से अधिक वाहनों का रजिस्टेशन लंबित होना ही है़ जबकि लगभग आठ हजार से अधिक लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस अधर में लटका हुआ है़ वाहनों का रजिस्टे्रशन नहीं होने एवं ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रहने के कारण आम लोग अवैध दोहन का शिकार हो रहे है़ ज्ञात हो कि विगत लगभग 2 वर्षो से किशनगंज जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी की पदस्थापना परिवहन विभाग द्वारा नहीं की गयी है़ तत्कालीन डीटीओ मुकेश प्रसाद के बाद से जिला परिवहन विभाग प्रभारी पदाधिकारी के भरोसे ही चल रहा है़
हालांकि वर्तमान डीटीओ मनोज कुमार शाही परिवहन विभाग के विभागीय पदाधिकारी है़ परंतु इन्हें भी किशनगंज जिला अतिरिक्त प्रभार के रूप में मिला हुआ है़ जबकि मूल रूप से इनकी पदस्थापना अररिया के जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में है़ जिला परिवहन पदाधिकारी (मोबाइल ) एवं मोटर यान निरीक्षक (एमवीआई ) भी किशनगंज में पूर्ण रूप से पदस्थापित नहीं है़ प्रवर्तन पदाधिकारी श्याम नंदन प्रसाद की पदस्थापना डगरूआ चेक पोस्ट पर किया गया है और किशनगंज का उन्हें अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है़ वहीं एमबीआई कुमार विवके की पदस्थापना तो किशनगंज में की गयी है लेकिन अररिया का उन्हें अतिरिक्त प्रभार मिला हुआ है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >