शतरंज से होता है मानसिक विकास

किशनगंज : इंडोर स्टेडियम में जिला शतरंज संघ द्वारा पांचवीं ओपेन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम कादोगांव, ठाकुरगंज के समाजसेवी धीरज गोस्वामी एवं कौशिक साहा के सौजन्य से हुआ. रविवार को कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर श्री गोस्वामी एवं साहा ने संयुक्त रूप से कहा कि खिलाडि़यों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए […]

किशनगंज : इंडोर स्टेडियम में जिला शतरंज संघ द्वारा पांचवीं ओपेन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम कादोगांव, ठाकुरगंज के समाजसेवी धीरज गोस्वामी एवं कौशिक साहा के सौजन्य से हुआ. रविवार को कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर श्री गोस्वामी एवं साहा ने संयुक्त रूप से कहा कि खिलाडि़यों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए शतरंज एक बेहतरीन खेल है़ अत: इसे बढ़ावा देने हेतु सभी सक्षम लोगों को चाहे

वे शहर के हो या शहर के बाहर के सामने आना चाहिए़ मौके पर उपस्थित 50 खिलाड़ियों को संघ के उपाध्यक्ष दीप कुमार, महासचिव शंकर नारायण दत्ता, वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार, संयुक्त सचिव निरोज खान, अतिथि डा जय नारायण राम, वरीय खिलाड़ी प्रदीप कुमार दत्ता एवं अन्य कई लोगों ने भी संबोधित किया तथा सबका उत्साह बढ़ाया़.

कार्यक्रम के संयोजक मो शहजादा ने जानकारी दी कि यह ओपेन प्रतियोगिता इस वित्तीय वर्ष में इस स्थान पर पांचवी बार आयोजित की गयी है़ जिसमें कमल कर्मकार ने दो बार अपनी जीत दर्ज की़ शिशु निकेतन के मुकेश कुमार भी इस प्रतियोगिता में अजीवित चैंपियन बन कर उनकी बराबरी कर ली़ जबकि निरोज खान एक बार इसमें चैंपियन बने़ उन्होंने प्राप्तांक के आधार पर वरीयता क्रम में 10 शीर्ष विजेताओं के बारे में जानकारी दी. जिसमें मुकेश कुमार, निरोज खान, शंकर नारायण दत्ता, प्रत्युष कुमार, रोहन कुमार, महादेव भारद्वाज, कमल कर्मकार, अनंत मित्तल, चेतन दुगड़, प्रियांशु रंजन शामिल है़ इनमें से पांच शीर्ष खिलाड़ी अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किये गये़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >