300 बोतल शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

जिले के टेढ़ागाछ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.टेढ़ागाछ पुलिस ने बुधवार को नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही एक बाइक जब्त की गयी है.

किशनगंज. जिले के टेढ़ागाछ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.टेढ़ागाछ पुलिस ने बुधवार को नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. साथ ही एक बाइक जब्त की गयी है.पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टेढागाछ थाना क्षेत्र के धवेली पंचायत स्थित धवेली शीशागाछी के निकट नेपाली शराब के साथ कारोबरी युवक को धर दबोचा. थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि एक व्यक्ति नेपाल से शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >