तीन केंद्रों पर संचालित दारोगा परीक्षा में 2834 परीक्षार्थी हुए उपस्थित

जिला मुख्यालय के तीन केंद्रों पर रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक पद की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई

किशनगंज जिला मुख्यालय के तीन केंद्रों पर रविवार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित पुलिस अवर निरीक्षक पद की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई. परीक्षा दो पालियों में हुई. दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 2834 परीक्षार्थी शामिल हुए और 1150 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा में आसपास के जिलों के अलावे दूर दराज के जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए.परीक्षा दो पालियों में हुई. डीएम विशाल राज, एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे. एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हो गई है. परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घण्टे पूर्व ही निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे. प्रवेश द्वार पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद में प्रवेश करने दिया जा रहा था. परीक्षा कक्ष में परीक्षा शुरू होने से पहले व परीक्षा समाप्ति तक वीक्षक के द्वारा भी मोबाइल फोन ले जाना वर्जित था. परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रवेश करने हेतु प्रवेश पत्र के आधार पर अनुमति दी जा रही थी. परीक्षा कक्ष में महिला परीक्षार्थियों की तलाशी हेतु महिला पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी. परीक्षा में मोबाइल, पेन, पेपर ,पेंसिल, इरेजर आदि ले जाना वर्जित था.

वापस जाने के लिए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन में जुटे थे अभ्यर्थी

रविवार को पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा की तिथि निर्धारित थी. परीक्षा दो पालियों में थी और परीक्षार्थियों की संख्या भी ज्यादा थी.परीक्षा के बाद अपने गंतव्य स्थानों पर जाने के लिए बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन में परीक्षार्थियों की भीड़ जुटी हुई थी.ज्यादातर दूर दराज के जिलों नवादा, नालंदा, मुंगेर, आरा, बक्सर, छपरा, सिवान, भागलपुर, बांका, छपरा, पटनाआदि जिलों के अभ्यर्थी वापस जाने के लिए उन रूटों की बसें व ट्रेनें पकड़ रहे थे. वहीं शहर की ज्यादातर आवासीय होटल शनिवार से बुक थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Basant yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >