उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 250 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

किशनगंज. उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार जिले में शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है. वही्ं उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज रेलवे स्टेशन के समीप से अवर निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता एवं अवर निरीक्षक सुनील कुमार कुमार ने दलबल के साथ जांच अभियान चलाया. इस दौरान रेलवे स्टेशन से 250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. साथ दो तस्कर कुमार अमन पूर्णिया निवासी और साहिर राजा अररिया निवासी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों तस्कर को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >