चिकित्सा शिविर में 227 पशुओं का हुआ उपचार

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी की ओर से शुक्रवार को 88वीं किसान संवाद व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन रायपुर पंचायत के धुमनिया में किया गया

पहाड़कट्टा.

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी की ओर से शुक्रवार को 88वीं किसान संवाद व पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन रायपुर पंचायत के धुमनिया में किया गया. कार्यक्रम की आयोजिका डॉ रिचा अरोड़ा ने बताया कि शिविर का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना व पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है. शिविर में 84 पशुपालकों के 227 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे पशुओं में गर्भधारण की समस्या, गर्भ की जांच, खान-पान व पाचन, कृमि, दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का इलाज व परामर्श दिया गया. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज-तत्वों व कृमिनाशक दवा का निशुल्क वितरण किया गया. डॉ आकृति ने बताया कि इस दौरान लगभग 15 पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों व पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं वैज्ञानिक पशुपालन की तकनीक के बारे में जानकारी दी गयी. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया व द्वार पर आकर पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों व महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया. किसान संवाद के सफल आयोजन पर अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास ने प्रसन्नता व्यक्त की व सभी शिक्षकों व कर्मियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >