महानंदा पुल के उत्तर-पश्चिम तटबंध निर्माण के लिए भूमि का लिया जायजा

कोचाधमन : प्रखंड अंतर्गत कद्दूबारी से महानंदा पुल के उत्तर पश्चिम तटबंध तक बांध निर्माण को ले विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरि शंकर प्रसाद, कार्यपालक अभियंता राजेंद्र प्रसाद गौर, प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक, मुखिया डेरामारी मुख्तार आलम, मुखिया पाटकोई नाजिम, पंचायत समिति सदस्य शेर आलम, कालीचरण, हेमचरारण सिंह, सिकंदर आलम, […]

कोचाधमन : प्रखंड अंतर्गत कद्दूबारी से महानंदा पुल के उत्तर पश्चिम तटबंध तक बांध निर्माण को ले विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हरि शंकर प्रसाद, कार्यपालक अभियंता राजेंद्र प्रसाद गौर, प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक, मुखिया डेरामारी मुख्तार आलम, मुखिया पाटकोई नाजिम, पंचायत समिति सदस्य शेर आलम, कालीचरण, हेमचरारण सिंह, सिकंदर आलम, नसरे आलम, नूर इस्लाम नुरी, सहित आलम व अन्य ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक में सहायक अभियंता, कनिय अभियंता, जल संसाधन एवं मनरेगा उपस्थित थे.

कल से उक्त बांध निर्माण हेतु जमीन की मापी मनक्सा अनुसार की जायेगी. उसके उपरांत जल संसाधन के अभियंता प्राक्कलन तैयार कर विभाग को भेजा जायेगा. उक्त बांध के निर्माण हो जाने पर कोचाधामन प्रखंड के डेरामारी, पाटकोई, बगलबाड़ी, मजगामा पंचायतों को बाढ़ से छूट कारा मिलेगा. उक्त बांध के निर्माण हेतु पिछले दिनों विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने जल संसाधन मंत्री संजय झा से मिलकर लिखित आग्रह किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >