चिकित्सा शिविर में 129 पशुपालकों ने कराया उपचार

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी में शुक्रवार को 67 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन टेउसा पंचायत के सिमलबाड़ी गांव में किया गया.

पहाड़कट्टा. पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी में शुक्रवार को 67 वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन टेउसा पंचायत के सिमलबाड़ी गांव में किया गया.इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ सुचिता कुमारी सहायक प्राध्यापक ने बताया कि किसान संवाद का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के निर्देश में किया गया जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना है. इस दौरान 31 पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई. इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 129 पशुपालकों के 390 छोटे-बड़े पशुओं में गर्भ की जांच, कृमि की समस्या, प्रजनन से संबंधित समस्याओं का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया तथा बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस अवसर पर टेउसा पंचायत मुखिया साजिदा खातून ने क्षेत्र के पशुपालकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की. बेलवा पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गुणानंद प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पशुपालकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >