शादी समारोह से युवती गायब, छह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

दिघलबैंक : कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. अपहृत पुत्री की कुशल बरामदगी के लिए पीड़ित पिता ने कोढ़ोबाड़ी थाने में कुल छह लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया हैं. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को युवती अपने पड़ोस में ही एक शादी […]

दिघलबैंक : कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. अपहृत पुत्री की कुशल बरामदगी के लिए पीड़ित पिता ने कोढ़ोबाड़ी थाने में कुल छह लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया हैं. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को युवती अपने पड़ोस में ही एक शादी समारोह में गयी थी. मगर वहां से वह लौटकर घर नहीं आयी.

काफी खोजबीन के बाद लड़की के पिता को पता चला कि मिर्जापुर लक्ष्मीपुर गांव निवासी नूरबाबू (25 वर्ष), पिता फरमान उनकी बेटी को बहला फुसला कर कहीं लेकर भाग गया है.
अपहर्ता के पिता ने कोढ़ोबाड़ी थाने में नूरबाबू और उसके दोस्त नफीज व उसके सगे-संबंधी सहित कुल 6 लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज करवाया हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि अपहरण का एक मामला आया है. मामला दर्ज कर अपहृता के बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >