किशनगंजः किशनगंज प्रखंड क्षेत्र के पिछला पंचायत में शनिवार की सुबह ठनका गिरने से काबुल यादव के 16 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. संतोष सुबह मवेशी चराने निकला था. वज्रपात से दो मवेशियों की भी मौत हो गयी. प्रखंड प्रमुख अकबर अली, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मुबारक हुसैन मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया.
वहीं घटना की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहाय, अंचल निरीक्षक किशुन दयाल राय एवं राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार दास मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा मिलने वाले आपदा से संबंधित लाभ के लिए जरूरी प्रक्रिया की. सीओ श्री सहाय ने बताया कि पीड़ित परिवार को डेढ़ लाख रुपये आर्थिक मुआवजा दिया जायेगा.
