अवैध रूप से खनिज परिवहन के आरोप में गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, वाहन जब्त

डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में पुलिस ने फर्जी चलान के माध्यम से अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का उद्भेदन किया है

किशनगंज.

डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे संयुक्त अभियान में पुलिस ने फर्जी चलान के माध्यम से अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का उद्भेदन किया है. मामले में पुलिस टीम ने एक आरोपित वाहन चालक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित वाहन चालक अजय दयाल बेनचुरो, गिरीडीह झारखंड का रहने वाला है. गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार व खनन निरीक्षक सुनील कुमार ने गलगलिया चेक पोस्ट में बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. इसी क्रम में एक हाइवा वाहन को रोककर जांच की गयी. वाहन रुकने के बाद चालक से लदे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर उसने गिट्टी (खनिज) लोड होने की बात कही. खनन निरीक्षक ने चालान की मांग की तो चालक ने मोबाइल फोन में एक चालान प्रदर्शित किया, जो जांच के क्रम में फर्जी पाया गया. सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने एक अन्य चालान प्रस्तुत किया, जो वाहन पकड़े जाने के लगभग 10 मिनट बाद वाहन मालिक द्वारा चालक के व्हाट्सएप पर भेजा गया था. उक्त परिस्थितियों से स्पष्ट हुआ कि फर्जी चालान के माध्यम से प्रशासन को भ्रमित कर अवैध रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा था. इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए हाइवा वाहन, फर्जी चालान व बाद में प्रस्तुत चालान को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में वाहन चालक, वाहन मालिक व फर्जी चलान से परिवहन करने वाले अन्य अज्ञात के विरुद्ध गलगलिया थाने मे प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >