भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज पहुंचेंगे किशनगंज

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे

किशनगंज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंचेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशनगंज हवाई अड्डा पहुंचेंगे. वे सीमा से सटे बंगाल के चाकुलिया प्रखंड के असुरागढ़ में एक चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां से सड़क मार्ग से रवाना होंगे. उनका यह दौरा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र काफी अहम माना जा रहा है. बताया जाता है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दोपहर करीब दो बजे खगड़ा हवाई अड्डा पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे. इसके बाद वे दो बजकर 25 मिनट पर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के चाकुलिया विधानसभा क्षेत्र स्थित असुरागढ़ के लिए रवाना होंगे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा में नितिन नवीन भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे. उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. वहीं कार्यक्रम को लेकर किशनगंज जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के गुजरने वाले मार्ग में दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >