पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

पुलिस ने मंगलवार को एलआरपी चौक पर हाइवे ओवरब्रिज अंडरपास और रेलवे स्टेशन मोड़ पर मोटर वाहनों के कारण लगने वाले जाम से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए एक दर्जन दुपहिया और तिपहिया वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया है

पौआखाली.

पुलिस ने मंगलवार को एलआरपी चौक पर हाइवे ओवरब्रिज अंडरपास और रेलवे स्टेशन मोड़ पर मोटर वाहनों के कारण लगने वाले जाम से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए एक दर्जन दुपहिया और तिपहिया वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह स्वयं पुलिसबल के साथ इन जगहों पर पहुंचकर जहां तहां पार्क कर सड़क को जाम करने वाले दुपहिया तिपहिया वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान काटने का अभियान चलाया है. उन्होंने वाहन चालकों को हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियमों का वे पालन करें अन्यथा चालान भरने के लिए तैयार रहें. इनसे पूर्व ईद पर्व के दिन भी थानाध्यक्ष ने 47 हजार का चालान काटा था, बावजूद लोग अपने वाहनों को इन व्यस्त जगहों में जहां तहां पार्क कर सड़क को जाम कर राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा देते हैं. हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा चालान काटने की इस अभियान के बाद वाहन चालकों में हड़कंप है. लगातार कार्रवाई से वाहन चालकों को इस बात की समझ होने लगी है कि वाहन सही जगह पे पार्क नही करने से कभी भी चालान कट सकता है. पुलिस के इस अभियान का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है और यह आग्रह किया है कि लगातार कार्रवाई हों ताकि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें जिससे आम राहगीरों की परेशानी भी दूर हों.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >