कोचाधामन कोचाधामन पुलिस ने कोचाधामन थाना क्षेत्र के हांडीभाषा मौधो के निकट वाहन चेकिंग के क्रम में एक यूपी नंबर की ट्रक से 12 ऊंट बरामद किया है. साथ ही तीन तस्करों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उक्त ऊंटों को हरियाणा से पश्चिम बंगाल के इस्लाम पुर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था. एसडीपीओ गौतम कुमार ने कोचाधामन थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गई है. इसे लेकर कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हांडीभाषा मौधो पक्की सड़क पर सघन वाहन चेकिंग चलाया गया. पूछताछ करने पर चालक घबराते हुए वाहन को खाली बताया. लेकिन संदेह के आधार पर पुलिस के द्वारा वाहन की तलाशी ली गई.जिसमें वाहन से 12 ऊंट बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध अंतरराष्ट्रीय ऊंट तस्करी व संगठित अपराध प्रतीत होता है. मामले में कोचाधामन थाना कांड संख्या 27/26 दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है. एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में अमजद, मो सोयब दोनों साकिन कसेरवा थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर व मो हासिम साकिन भडल थाना दोगट जिला बाघपत सभी यूपी का रहने वाला है. छापेमारी में एसडीपीओ गौतम कुमार थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक सरफराज हुसैन, अवर पुलिस निरीक्षक गंगा प्रसाद गुप्ता एवं सशस्त्र बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
