किशनगंज. बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा किशनगंज जिले के विभिन्न बिहार-बंगाल सीमा चेक पोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया. चेक पोस्ट पर चलाये गये इस जांच अभियान के दौरान आने-जाने वाले संदिग्धों व वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गयी. जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती जिलों से शराब की तस्करी और सेवन को रोकने के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह की कार्रवाई की जाती है ताकि राज्य में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसी जा सके. गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
शराब पीने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार
शराब पीने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार
