‍Bhojpuri Song: खेसारी लाल और सपना चौधरी के मटकते हॉट गाने पर अब बिहार के साथ हरियाणा भी हिलेगा

भोजपुरी के किंग सिंगर खेसारी लाल यादव जहां अपने गीतों से भोजपुरी इंडस्ट्री में छाए हुए हैं. वहीं सपना चौधरी के ठुमके पर पर पूरा हरियाणा हिल जाता है. मगर अब सपना खेसारी लाल के साथ नया वीडियो सांग लेकर आ रही है. इसकी जानकारी खुद खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

खेसारी लाल यादव हाल के दिनों में भोजपुरी म्यूजिक को एक नयी ऊंचाई पर लेकर गए हैं. उनके गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें भोजपुरी फिल्मी गीतों का किंग कहना कहीं से भी गलत नहीं होगा. वहीं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने हॉट ठुमके के लिए फेमस है. हरियाणा और बिहार के ये कलाकार अब एक साथ एक वीडियो एल्बम में अपने चाहने वालों नयी हिट गाने देने की तैयारी कर रहे हैं. इस बात की जानकारी खुद खेसारी लाल यादव ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है. दोनों कलाकार अलग-अलग इंडस्ट्री से हैं मगर दोनों का अपना बड़ा फैन बेस है. ऐसे में इस गाने के सुपर हिट होने में कोई संदेह नहीं है.

तो तैयार हो जाइए हमारे साथ मटकने के लिए

सोशल मीडिया पर अपने नए गाने का पोस्ट शेयर करते हुए खेसारी लाल यादव ने लिखा है कि ‘तो तैयार हो जाइए हमारे साथ मटकने के लिए.. इस पोस्ट में खेसारी और सपना दोनों हरियाणवी गेट अप में दिख रहे हैं. इस पोस्ट में खेसारी लाल हरे रंग का चमकदार कुर्ता के साथ पीच रंग की पगड़ी पहने एक्शन झाड़ रहे हैं. वहीं सपना ने भी हरे रंग का ब्लाउज, पीला स्कर्ट और लाल चुन्नी लिया हुआ है.इस पोस्ट में सपना का भी लुक उनके फैंस के लिए किलर साबित हो रहा है. इस पोस्ट के आते ही दोनों के फैंस इंतजार-इतजार का कमेंट कर रहे हैं.

सॉग का टाइटल है मटक-मटक

खेसारी लाल और सपना चौधरी के आने वाले गाने का टाइटल है मटक-मटक. इस गाने को विश्वजीत चौधरी ने गाया है. वहीं गाने को अमीन बरोदी ने लिखा है. दोनों अपने इंडस्ट्री के सुपर स्टार हैं. ऐसे में दोनों के साथ काम करने पर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं. फैंस इनके मोस्ट वांटेड सांग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि इस गाने का टीजर भी अभी लांच नहीं हुआ है. इस म्यूजिक वीडियो के अलावा खेसारी की फिल्म संघर्ष 2 भी जल्द आने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >