मड़ैया में कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बाइक भी जब्त किया गया है

पसराहा. मड़ैया पुलिस नेकट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष फिरदौस ने बताया कि मड़ैया थाना क्षेत्र के अररिया गांव निवासी मंकेश्वर यादव के पुत्र प्रियांशु कुमार को एक कट्टा व 3 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. साथ ही बाइक भी जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि युवक को हथियार के साथ आलम बाजार से गिरफ्तार किया गया है. बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >